मवि करियन में चापाकल खराब, मध्याह्न भोजन ठप

शिवाजीनगर : मध्य विद्यालय करियन का चापाकल खराब है. इसके कारण पिछले छह दिनों से यहां मध्याह्न भोजन बंद है. पीने का पानी के लिए बच्चों को दर दर भटकना पड़ रहा है. इसका असर बच्चों की उपस्थिति पर साफ दिखने लगी है. इस विद्यालय में आसपास के करीब 633 बच्चे नामांकित हैं. इसमें अधिकर […]

शिवाजीनगर : मध्य विद्यालय करियन का चापाकल खराब है. इसके कारण पिछले छह दिनों से यहां मध्याह्न भोजन बंद है. पीने का पानी के लिए बच्चों को दर दर भटकना पड़ रहा है. इसका असर बच्चों की उपस्थिति पर साफ दिखने लगी है. इस विद्यालय में आसपास के करीब 633 बच्चे नामांकित हैं. इसमें अधिकर वैसे परिवार के बच्चे हैं जिनके माता पिता मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं.

ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेज कर खुद मजदूरी के लिए निकल जाते थे. उम्मीद होती थी कि बच्चों को विद्यालय में ही दोपहर का भोजन मिल जाया करेगा. इसके साथ पढाई भी उनकी पूरी होती रहेगी. लेकिन पिछले एक सप्ताह से उत्पन्न समस्या ने इन परिवारों तक को प्रभावित कर दिया है. बच्चे स्कूल जाने में आनाकानी कर रहे हैं. अब घर पर ही उन्हें दोपहर का खाना देने के लिए मां को रहना पड़ता है. ऐसे में उसकी मजदूरी भी प्रभावित होने लगी है.
इस समस्या को लेकर विद्यालय के एचएम बार बार विभागीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते रहे परंतु सफलता नहीं मिली. जिसके कारण स्कूल परिसर में दो दो चापाकल होते हुए भी बच्चों के बीच पानी की समस्या बनी हुई है. इधर संपर्क करने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है. प्रखंड मध्याहृन भेजन साधनसेवी को सूचना दी गयी है. जांच कर जल्द मध्याहृन भोजन चालू कराये जाने की दिशा में पहल की जायेगी.
पिछले छह दिनों से प्रभावित
है मध्याह्न भोजन योजना
एचएम ने पदाधिकारियों को पहले ही दे रखी है जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >