गुस्सा. मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर गये कर्मचारी
महासंघ ने किया आज पूर्णबंदी का आह्वान
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले में दो दिनी हड़ताल का प्रभाव सरकारी कार्यालयों में देखने को मिला. सुबह से ही विभिन्न कार्यालयों में संविदा पर बहाल कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के नीति के विरुद्ध नारे लगाते हुए कार्यों को बाधित किया. महासंघ कार्यालय परिसर में रविभूषण सहाय व हरिकांत झा की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर 30 जून को पूर्ण कार्यालय बंदी का निर्णय लिया गया.
मौके पर संजीव कुमार ठाकुर, रामसेवक चौधरी, भागवत लाल चौधरी, अजय कुमार आदि थे. बिहार शिक्षा परियोजना इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले गुरुवार को मुन्ना महासेठ की अध्यक्षता में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आयोजित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने अन्य मांगों की पूर्ति के लिए सरकार से कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन मांगों पर विचार अब तक नहीं हो सका है. मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रमन कुमार पासवान, विकास प्रियदर्शी, रवि कुमार, पुष्पा लकड़ा, दिनेश कुमार ठाकुर, योगेश कुमार, कुमार निलांचल आदि उपस्थित थे. बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ की ओर से मनीष कुमार सिंह, समस्तीपुर प्रखंड किसान सलाहकार की ओर से नवल चौधरी की अध्यक्षता में हड़ताल किया गया.
रोसड़ा. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सरकारी कर्मी व स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल में शामिल हुए. अस्पताल परिसर एवं अनुमंडल परिसर में इसका आयोजन किया गया. इस अवसर पर दिलीप साहनी,संजीव कुमार झा,शंभु पोद्दार,चंद्रशेखर ठाकुर,ब्रह्मदेव चौधरी,शंभू रजक,विभा कुमारी,चंचल कुमारी,रेणु कुमारी,पप्पू कुमार,द्वारिका महतो,गोपाल गिरधारी,अभिषेक कुमार,सत्येंद्र प्रसाद,धीरज कुमार,चंद्रकांत कर्ण,जय प्रकाश कुमार,मो.एजाज,प्रभात कुमार दास आदि उपस्थित थे.
मोहिउद्दीननगर. प्रखंड मुख्यालय पर गोपाल झा, उषा कुमारी, मो याकुब, राजीव रंजन कुमार सिंहा, राकेश कुमार, शंभू राय, तारिणी प्रसाद राय, सुरेंद्र राय, अमेश कुमार, धीरेंद्र राय, फुलेंद्र राय, शंकर रजक, दयानंद पासवान, सभी विकास मित्र तथा किसान सलाहकार मौजूद थ़े
हसनपुर. प्रखंड कार्यालय पर दिनेश सिंह, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, राजेंद्र यादव,रघुराज सिंह,राम सेवक पासवान,सत्यनारायण पासवान,अजय कुमार,मो आसिफ,सन्नी कुमार,मिथलेश कुमार,संदीप कुमार सिंह,सीताराम मोची,नरेश राम,रामानंद राम,दीपक कुमार,रामकुमार मेहता,नथुनी दास,सुरेंद्र दास,दिनेश प्रसाद,अब्बू लेश,रवि कुमार,मो.शमीम आदि मौजूद थे.
सरायरंजन. नेतृत्व प्रखंड शाखा सरायरंजन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने किया. मौके पर प्रखंड मंत्री नागेंद्र सिंह, राजेश कुमार,कैलाश राम, सच्चिदानंद राय, राजीव कुमार, सहित आदि कर्मचारी उपस्थित थे. विद्यापतिनगर : प्रखंड कार्यालय में धरना की अध्यक्षता प्रभाकर कुमार सिंह ने की. मौके पर शिवकांत झा,तेजनारायण राय,शिव नारायण झा,आदित्य कुमार,जसवंत सिंह,पार्वती देवी,प्रियेंदु कुमार,सुजीत कुमार,दिलीप कुमार मौजूद थ़े
शाहपुर पटोरी. प्रखंड कार्यालय में केदार राय, लालबहादुर दास, कैलाशचंद्र राय, शंकर सिंह, शिवकुमार राय, मधुरानी, निशांत कुमार, भोला साह, प्रतिभा कुमारी, अंगिता कुमारी एवं पटोरी प्रखंड पर आयोजित धरना में रवीन्द्र कुमार राय, जियाउर रहमान, मिथिलेश प्रसाद सिंह, रवींद्र सिंह, सीके आजाद, शत्रुघ्न राय,सुनील कुमार, नागेंद्र बैठा, अविनाश चंद्र राय, उर्मिला देवी, जीवछी देवी आदि शामिल थी.
कर्मियों की मांग
सांतवां वेतनमान एक जनवरी 2016 से वास्तविक रूप से लागू हो
संविदा आउटसोर्सिंग मानदेय प्रथा की समाप्ति करने
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार समान वेतन एवं सेवा का नियमितीकरण करना
नियमितीकरण होने तक न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन, मौसमी दैनिक कर्मियों का नियमितीकरण करने
छंटनी ग्रस्त कर्मियों का समायोजन
अस्पतालों में ओपीडी ठप
हड़ताल का व्यापक प्रभाव सदर अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दिखा. सदर अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था चरमरा गयी. वहीं रोगी इधर-उधर भटकते दिखे. सरकारी कार्यालयों में भी कार्यालय से जुड़े कार्य प्रभावित रहा. खासकर पत्रचार के अादान-प्रदान में कई समस्याओं से वरीय कर्मियों को अवगत होना पड़ा.
वापस लौटे लोग
दलसिंहसराय. हड़ताल को लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों में जहां ताला लटका रहा़ अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी भवन भी नहीं खुल पाया. कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालयों का दैनिक कामकाज ठप रहा़ अपने कामों से पहुंचे लोगों को बिना काम के ही वापस लौटना पड़ा़ संघ के अनुमंडल शाखा ने इस हड़ताल के शत प्रतिशत सफल रहने का दावा किया गया है़
