सड़क मार्ग से गुजरा सीएम का काफिला, डीएम ने की अगवानी

समस्तीपुर : सड़क मार्ग से पटना से दरभंगा जाने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगवानी समस्तीपुर के जिलाधिकारी प्रवण कुमार ने की. जिले की सीमा हलई थाना क्षेत्र के चांदसराय के निकट से सीएम के काफिले को स्कॉट करते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह समेत वरीय अधिकारियों ने कल्याणपुर प्रखंड के जटमलपुर […]

समस्तीपुर : सड़क मार्ग से पटना से दरभंगा जाने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगवानी समस्तीपुर के जिलाधिकारी प्रवण कुमार ने की. जिले की सीमा हलई थाना क्षेत्र के चांदसराय के निकट से सीएम के काफिले को स्कॉट करते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह समेत वरीय अधिकारियों ने कल्याणपुर प्रखंड के जटमलपुर तक सीएम के काफिले को पहुंचाया.

वहां से दरभंगा जिला प्रशासन ने स्कॉट किया.दरभंगा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिये मुख्यमंत्री का काफिला करीब एक बजे में समस्तीपुर से निकला. दो बजे में दरभंगा में उन्हें पहुंचना था. जिले की सीमा पर डीएम एवं एसपी ने सीएम का स्वागत भी किया. इधर, सीएम के गुजरने को लेकर हलई, सरायरंजन, मुसरीघरारी, समस्तीपुर मुफस्सिल,नगर, मथुरापुर, वारिसनगर के साथ साथ कल्याणपुर थाना क्षेत्रों में भी जगह जगह पुलिस की तैनाती की गयी थी. सुरक्षा को लेकर सीएम के काफिला के पहुंचने से पहले से सड़क को पूरी तरह खाली करा दिया गया था. जगह जगह वाहनों को साइड कर सीएम के काफिला को निकाला गया.

सीएम की सुरक्षा को ले हलई से जटमलपुर तक थी पुलिस की व्यवस्था
कांग्रेस नेता समेत अन्य ने किया स्वागत
कांग्रेस नेता तरुण कुमार समेत अन्य ने मगरदहीघाट के समीप सीएम का स्वागत किया. सीएम महज कुछ क्षण के लिये रुके और अभिभावदन स्वीकार करते हुए आगे निकलते गये. तेज धूप की वजह से सड़कों पर लोग कम ही थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >