समस्तीपुर (विधायपतिनगर) : बिहारमें समस्तीपुरकेविधायपतिनगर थाने के हरपुर बोचहा गांव मेंदो युवकों के द्वारा नौंवी कक्षा की एक छात्रा को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार की रात छात्रा का पटना के निजीअस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बुधवार की सुबह छात्रा की लाश गांव पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और मोहिउद्दीननगर-बछवाड़ा पथ को जाम कर दिया.इसदौरान ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास में जुटी रही, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए.
बाद में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के दूरभाष पर आश्वासन के बादचार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. ग्रामीण विधायपति नगर थाना के एक सहायक अवर निरीक्षक के क्रियाकलाप से भी खासे नाराज थे. इसको लेकरविजयकुमार चौधरी ने एसपी से मिलने की सलाह ग्रामीणों को दी. दूसरी ओर थानाध्यक्ष ने 72 घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार करने या उनके घर की कुर्की करने का आश्वासन मृत छात्रा के परिजनों को दिया है.
ये भी पढ़ें :दो बहनों से गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार, तीन फरार
जानकारी के मुताबिक, दवा कारोबारी सुनील राय की पुत्री आकांक्षा कुमारी मंगलवार की दोपहर अपने घर मे अकेली थी. इसी दौरान वह किसी काम से घर के बाहर निकली.तभी पड़ोस के दो युवकों अमित और सुमित ने उसे पकड़ लिया और पास केएक सुनसान घर में ले जाकर उसका हाथ-पैर बांध दिया,फिरकेरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी. लड़की के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे.इसके बाद छात्रा को गंभीर हालात में इलाज के लिए पटना के कदमकुआं स्थित पैरामाउंट केयर ले गये, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात करीब 12 बजे छात्रा ने दम तोड़ दिया.
मौत से पूर्व छात्रा ने परिजनों को घटना में अमित और सुमित के अलावा तीन अन्य के इसमें शामिल होंने की बात कही है. ग्रामीणों के बीच हो रही चर्चाओं पर यकीन करें, तो आरोपित युवक कुछ दिन पूर्व एक किशोरी को भगा ले गया था. इस मामले मेंआकांक्षा के परिजनों ने किशोरी के परिवार की मदद की थी. बताया जा रहा है कि इसीको लेकर गुस्साये आरोपित ने घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि आकांक्षा मोहिउद्दीननगर के संत मैरी स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा थी.
