Samastipur News: कमरे पर बुला कर दारोगा ने महिला के साथ की गंदी हरकत, बोला- केस बंद कराना है तो…

Samastipur News: एक मामले में आरोपी महिला के साथ समस्तीपुर के पटोरी थाने में तैनात दारोगा ने गंदी हरकत की है. दारोगा ने पहले महिला को अपने कमरे पर बुलाया फिर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. मामले की जांच की जा रही है.

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दारोगा केस में मदद से बदले एक महिला के साथ अश्लील हरकत करता है. मामला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती साफ कह रही है कि सर, ये सब मेरे से नहीं होगा. इसके बावजूद दारोगा पीड़िता के साथ जबरदस्ती करता दिख रहा है. मामला समस्तीपुर के पटोरी थाना का बताया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पीड़िता पटोरी थाना में एक मामले में आरोपी है. मामले को लेकर एक दिन थाने में तैनात दारोगा मोहम्मद बलाल खान ने महिला से पूछताछ की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित महिला ने बताया कि एक दिन दारोगा का फोन आया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर वह केस को झूठा करवाना चाहती हैं तो उन्हें थाने आकर इस बारे में बात करनी चाहिए, अन्यथा उन्हें मजबूरन केस को सही साबित कर गिरफ्तार करना होगा. इसके बाद दारोगा ने साफ कहा कि अकेला आना है. अगर किसी के साथ आई तो केस को सही साबित कर दिया जाएगा और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. 

महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा दारोगा 

ऐसे में महिला को शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है. फिर वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और उन्हें गेट पर ही रोक दिया और खुद मोबाइल का कैमरा ऑन कर के थाने पहुंची. दारोगा ने उससे कहा कि वह उससे उसके किराये के कमरे पर बातचीत करेगा. जब महिला उसके कमरे पर पहुंची तो दारोगा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. उसके साथ अश्लील हरकतें भी की. 

डीएसपी ने क्या कहा?

मामले को लेकर पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि उन्हें इसके बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी. वीडियो के माध्यम से ही बात सामने आई है. मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

ALSO READ: Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, अगर ये गलती की तो होगी FIR, जल्दी पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >