युवक पर चाकू व लाठी से हमला, 11 हजार रुपये व दस्तावेज लूटे

युवक पर चाकू व लाठी से हमला, 11 हजार रुपये व दस्तावेज लूटे

बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र में रविवार रात लूट व जानलेवा हमले की घटना सामने आयी है. घायल युवक की पहचान टेंगराहा निवासी मोती प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई. पीड़ित ने बनमा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि बीते रविवार की रात अपनी बाइक से बनमा प्रखंड स्थित निर्माणाधीन साइट से सोनबरसा की ओर जा रहा था. इसी दौरान गुरुजी के गोदाम के पास दिलवर यादव का पुत्र मोनू कुमार व दो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरा रास्ता रोक लिया और तीनों ने चाकू और लाठी से हमला कर दिया. जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आयी और मैं जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद हमलावरों ने मेरी जेब से 11 हजार नगद, पर्स में रखा एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात लूट लिया. मारपीट के बाद आरोपी मुझे अधमरा समझकर फरार हो गये. वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए बनमा ईटहरी सीएचसी में भर्ती कराया. इस बाबत प्रभारी थाना अध्यक्ष हसीन अहमद खान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >