हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान सौरबाजार पुलिस ने एक युवक को एक कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.

सौरबाजार. सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान सौरबाजार पुलिस ने एक युवक को एक कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान दो युवक को रोककर तलाशी लेने के दौरान थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी बिजली यादव के पुत्र भवेश कुमार को एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. जिसकी पहचान कर ली गयी है. पुलिस उसे भी जल्द हीं गिरफ्तार कर लेगी वारंटी गिरफ्तार महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के गंडोल निवासी वारंटी स्व सालेश्वर चौधरी के पुत्र रमेश चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. ओपी अध्यक्षा ममता कुमारी के निर्देश पर एसआई अमित कुमार ने वारंटी को निजी आवास से गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >