लोडेड कट्टा के संग कुशेश्वर थाना क्षेत्र का युवक गिरफ्तार

जलई ओपी क्षेत्र के शंकरथुआ बांध पर गुप्त सूचना के आलोक में की गयी घेराबंदी में दरभंगा के कुशेश्वर थाना क्षेत्र के बाइक सवार युवक को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के शंकरथुआ बांध पर गुप्त सूचना के आलोक में की गयी घेराबंदी में दरभंगा के कुशेश्वर थाना क्षेत्र के बाइक सवार युवक को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है. ओपी अध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार को युवक के हथियार के साथ क्षेत्र में प्रवेश करने व किसी घटना को अंजाम दिये जाने की सूचना मिली. श्री कुमार एएसआइ मो हुसैन व सशस्त्र बल के साथ बांध पर घेराबंदी कर तलाशी ली. तलाशी में उसकी कमर से 3.15 बोर का लोडेड कट्टा बरामद हुआ. पुलिस बीआर 19 भी 1781 नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर व युवक को गिरफ्तार कर थाना लायी. जिसे आर्म्स एक्ट में न्यायिक हिरासत में भिजवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >