मारपीट में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत में आपसी विवाद के दौरान घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

सहरसा. बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत में आपसी विवाद के दौरान घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मारपीट की यह घटना बीते एक फरवरी की बतायी जा रही है. पीड़ित पक्ष द्वारा तीन जनवरी को बसनही थाना में आवेदन दिया गया था. जिसके आधार पर पुलिस ने उसी दिन मामला दर्ज कर लिया था. वहीं घायल महिला की मौत मंगलवार को सहरसा में इलाज के दौरान हो गयी. आवेदन के अनुसार, एक जनवरी को गांव के ही विकास यादव, नीतीश व मनीष यादव शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी. लोगों के बीच-बचाव पर वो घर चला गया. इसी बीच सुभाष मुखिया की मां गुलाब देवी अपने बासा जा रही थी. उसे भी विकास ने धक्का दे दिया, जिससे वो सिर के बल बीच सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी. घायल अवस्था में गुलाब देवी को इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गयी. इस बाबत बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि आवेदन में लीज की राशि मांगने के दौरान हुई मारपीट का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन अब परिजन बकाए राशि मांगने पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. वैसे आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >