बच्चा चोरी का आरोप लगा की महिला की पिटाई

बच्चा चोरी का आरोप लगा की महिला की पिटाई

स्टेशन परिसर व आसपास के मुहल्ले में इधर-उधर घूम रही थी महिला सहरसा. कचहरी हाॅल्ट स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लोगों द्वारा उसकी जमकर पिटाई की गयी. लोगों ने बताया कि महिला स्टेशन परिसर व आसपास के मुहल्ले में इधर-उधर घूम रही थी और खेल रहे छोटे बच्चों से बातचीत कर रही थी. इसी दौरान किसी ने उस पर बच्चा चोरी का आरोप लगा दिया. आरोप लगते ही आसपास लोगों की भीड़ लग गयी. उग्र भीड़ द्वारा महिला को मारपीट कर भगा दिया गया. कचहरी चौक से भागने के बाद महिला हकपाड़ा सामुदायिक भवन पहुंच गयी व सामुदायिक भवन के पास खेल रहे बच्चों के साथ बातचीत करने लगी. अज्ञात महिला को बच्चों के साथ बातचीत करते देख हकपाड़ा में भी बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने मारपीट कर भगा दिया. बताया जाता है कि महिला अपना नाम पता भी नहीं बता रही थी. महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >