रंगदारी देने से किया मना तो दुकान में घुसकर की मारपीट, घायल

रंगदारी देने से किया मना तो दुकान में घुसकर की मारपीट, घायल

सदर अस्पताल में घायल का चल रहा ईलाज सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दस हजार रुपये रंगदारी देने से मना करने पर दुकान में घुसकर मारपीट कर घायल करने व गल्ले से 60 हजार रुपये लेकर फरार हो जाने का एक मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है. उपलब्ध आवेदन में शाहपुर पंचायत के वार्ड छह निवासी सिंटू पोद्दार ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम पीड़ित का पुत्र दिनकर कुमार किराना दुकान पर बैठा था. तभी गांव के ही राहुल यादव दुकान पर पहुंच दस हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा. जिसे देने से मना करने पर आरोपित जबरन दुकान के गल्ले में रखा 60 हजार रुपये निकाल भागने लगा. इस दौरान पुत्र द्वारा रुपये लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ लिया. इस दौरान राहुल यादव का भाई बेचन यादव व सागर यादव अन्य चार पांच लोगों के साथ मौके पर पहुंच मारपीट करने लगा. हो हल्ला सुन पीड़ित के पिता प्रकाश चंद्र पोद्दार व पत्नी संगीता देवी के मौके पर पहुंचने पर सभी आरोपित मिल पीड़ित के परिजनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया. घटना बाद मारपीट से घायल को परिजनों के सहयोग से ईलाज के लिए सोनवर्षाराज पीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार बाद घायल को सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >