वारंट ऑफिसर का सड़क हादसे में निधन, गांव में मातम

वारंट ऑफिसर का सड़क हादसे में निधन, गांव में मातम

गुजरात के बडौदा एयरफोर्स में तैनात थे शिवशंकर चौधरी प्रखंड क्षेत्र के बेहटा गांव के रहने वाले थे मृतक सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के बेहटा निवासी गुजरात के बडौदा एयरफोर्स में तैनात स्व उग्रनाथ झा के पुत्र 59 वर्षीय शिवशंकर चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना के बाद बडौदा स्थित उनके आवास पर गुरुवार को एयफोर्स के पदाधिकारियों द्वारा उनके शव को अंतिम सलामी दी गयी. हालांकि उनका श्राद्ध कर्म बेहटा में ही किया जायेगा. घटना के बाबत मृतक के बडे भाई चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि उनके भाई बडौदा एयरफोर्स में वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत था. बुधवार को श्री चौधरी बडौदा में तैनात अपने आवास से ड्यूटी जाने निकले थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपैट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन फानन में उन्हैं बडौदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया. महज डेढ़ माह पूर्व मृतक श्री चौधरी अपने पिता का श्राद्ध कर्म कर अपने गांव बेहटा से बडौदा लौटे थे. वह अपने विभाग से आगामी 28 फरवरी को सेवानिवृत भी होने वाले थे. मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गये हैं. दो माह के अंदर पिता के बाद पुत्र के असमायिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >