वेंटिलेटर तोड़कर किराना दुकान में घुसे चोर, नकदी समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान ले उड़े, ग्रामीणों में दहशत

Shop Thef : सोनवर्षा राज नगर पंचायत क्षेत्र के सोहा गांव में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाया, वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत लगभग 20 हजार रुपये का सामान लूट ले गए. इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है और उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Shop Thef : सोहा गांव के वार्ड संख्या-3 में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकानदार उदय शंकर सिंह की किराना दुकान को निशाना बनाया. चोर दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

नकदी के साथ किराना सामान भी ले गए

दुकानदार उदय शंकर सिंह ने बताया कि चोर दुकान में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद और लगभग पांच हजार रुपये मूल्य का किराना सामान लेकर फरार हो गए. चोरी के दौरान दुकान के भीतर रखा सामान भी बिखेर दिया गया.

सुबह दुकान खोलने पर हुई घटना की जानकारी

मंगलवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और वेंटिलेटर टूटा हुआ मिला. इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया.

पुलिस ने शुरू की जांच, बढ़ी रात्रि गश्त की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी तथा चोरी गई नकदी और सामान की बरामदगी की मांग की है. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >