अप्रैल माह से आउटर सिग्नल के पास बनेगी 1500 मीटर लंबी बनेगी मेन लाइन इसके समानांतर बनेगी 11 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड फाटक संख्या 29 दक्षिण दिशा सुलिंदाबाद से सर्वा रेलवे फाटक 30 तक मेन लाइन के समांतर रेलवे बनेगी एप्रोच रोड रैक पॉइंट होगा रेलवे फाटक संख्या 29 के पास शिफ्ट माॅनसून से पहले सभी वर्क होगा पूरा होने की उम्मीद सहरसा . यार्ड रि मॉडलिंग का काम अब सहरसा में दिखने लगा है. प्रथम चरण के लिए यार्ड रि मॉडलिंग का वर्क प्रारंभ हो गया है. जिसमें नये प्लेटफार्म, नयी लाइन के अलावा एप्रोच रोड और बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या 31 को 300 मीटर आगे शिफ्ट किया जा रहा है. ए एस बिल्डर को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है. गड्ढे वाली जमीन को समतल करने के लिए मिट्टी वर्क कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. निर्माण कार्य एजेंसी की मानें तो माॅनसून से पहले मैन लाइन, गुड्स लाइन और एप्रोच रोड का काम पूरा होने की उम्मीद है. यहां बता दें कि सहरसा में महत्वपूर्ण योजना के तहत यार्ड रि मॉडलिंग का काम होना है. पूरे यार्ड रि मॉडलिंग में करीब 154 करोड़ की राशि खर्च आनी है. बता दें कि मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रेल मंत्री से इस बड़े प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई थी और हाल में ही इस योजना के लिए फाइनेंशियल स्वीकृति भी दिलाई थी. रैक पॉइंट होगा फाटक संख्या 29 के पास शिफ्ट शहर के बीचो-बीच गंगजला के पास स्थित रैक पॉइंट जो शहर वासियों के लिए नासूर बन चुका है, उसे सुलिंदाबाद के पास फाटक संख्या 29 के पास शिफ्ट किया जायेगा. फाटक संख्या 29 से 150 मीटर पीछे उत्तर दिशा से रैक पॉइंट का निर्माण कार्य जल्दी प्रारंभ होगा. फिलहाल मिट्टी का काम चल रहा है. बता दें कि रैक पॉइंट गंगाजला चौक रेलवे फाटक के पास से हटाने के लिए सहरसा के स्थानीय सांसद और विधायक रेल महाप्रबंधक से मांग कर चुके थे. इस रैक पॉइंट के पास काफी घनी आबादी बसी हुई है. आउटर सिग्नल के पास बनेगा मेन लाइन और प्लेटफार्म आउटर सिग्नल सर्वा रेलवे फाटक संख्या 30 से मानसी की तरफ रेलवे फाटक संख्या 29 तक 1500 मीटर लंबी मेन लाइन का निर्माण होगा. साथ में एक प्लेटफार्म का भी निर्माण होगा. सहूलियत यह मिलेगी कि मानसी जंक्शन से सहरसा आने वाली कोई भी ट्रेन आउटसाइड नहीं होगी. मेन साइड लाइन से सीधा जंक्शन तक आ सकेगी. यह मेन लाइन पश्चिम दिशा से बनेगी, जो की सहरसा-मानसी मुख्य लाइन से सीधा पश्चिम दिशा समांतर में बनेगी. गुड्स ट्रेन के लिए होगी अतिरिक्त लाइन आउटर सिग्नल सर्वा रेलवे फाटक संख्या 30 से मानसी की तरफ फाटक संख्या 29 तक करीब 1500 मी गुड्स ट्रेन के लिए अतिरिक्त लाइन का निर्माण होगा. मेन लाइन और गुड्स लाइन दोनों लाइन एक दूसरे के समानांतर बनेंगे. फिलहाल लाइन निर्माण के लिए मिट्टी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. मेन लाइन और गुड्स लाइन के समांतर पश्चिम दिशा से निर्माण एजेंसी एप्रोच रोड भी बनायेगी. यह एप्रोच रोड 1500 मीटर लंबी और 11 मीटर चौड़ी होगी. एप्रोच रोड सुलिंदाबाद रेलवे फाटक संख्या 29 से फाटक संख्या 30 सर्वा रेलवे फाटक के पास शहर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से सीधा जुड़ेगी. फिलहाल इस पर भी मिट्टी कार्य प्रारंभ है. अप्रैल महीने में रोड पिचिंग का काम शुरू होगा. माॅनसून से पहले काम पूरा होने की उम्मीद है. माॅनसून से पहले फाटक शिफ्टिंग का काम होगा पूरा रेलवे फाटक संख्या बंगाली बाजार 31 से 32 तक 575 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा. वहीं सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी. इसके अलावा रेलवे फाटक संख्या 31 आगे की ओर शिफ्ट होगा. निर्माण कार्य एजेंसी के मुताबिक प्रशांत सिनेमा के सामने नये फाटक को शिफ्ट करने का काम शुरू हो चुका है.
माॅनसून से पहले रेलवे एप्रोच रोड पर फर्राटे भरेंगे वाहन
माॅनसून से पहले रेलवे एप्रोच रोड पर फर्राटे भरेंगे वाहन
