कोसी के बहियार में अज्ञात शव बरामद

कोसी के बहियार में अज्ञात शव बरामद

महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के आरा पट्टी पंचायत के बहियार में अज्ञात शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के किसान अपनी खेती के काम से गये थे व क्षत विक्षत शव को देख हल्ला मचाया. ग्रामीणों ने जलई ओपी अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने स्थल पर पहुंच शव को पोस्ट मॉर्टम में भिजवाया. जानकारी के मुताबिक शव जमीन में गड़ा था व कुत्तों ने उसे बाहर निकाल क्षत विक्षत कर दिया. लंबे बाल को देख लोग महिला का शव होने की बात कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है. 12 जून को वन ट्रिप चलेगी सहरसा-सरहिंद स्पेशल सहरसा. सहरसा से सरहिंद के बीच 05575 वन ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. सहरसा जंक्शन से शाम 7:30 पर ट्रेन खुलेगी. वहीं सरहिंद से सहरसा के लिए यह ट्रेन 05576 14 जून को वन ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया होकर मुरादाबाद, अंबाला के रास्ते सरहिंद तक जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >