बड़े भाग्य से मनुष्य का तन मिलता है, इसे अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए : सत्यानंद महाराज

दो दिवसीय संतमत सत्संग शुरू

दो दिवसीय संतमत सत्संग शुरू सौरबाजार . प्रखंड के कांप बाजार स्थित कल्पेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय संतमत सत्संग का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. सत्संग के माध्यम से संतमत सत्संग के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता परमपूज्य स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य का तन बड़े भाग्य से मिलता है, इसलिए इसे अच्छे और साकारात्मक कार्यो में लगाना चाहिए. हर मनुष्य को अपने कामों से कुछ समय संत और सत्संग के सानिध्य में भी बिताने का प्रयास करनी चाहिए. सात दिवसीय निशुल्क ध्यान साधना शिविर के बाद महर्षि मेंही योगाश्रम कांप बाजार द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सत्संग में कोसी प्रमंडल समेत अन्य जगहों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर संतों की वाणी को सुनकर लाभान्वित हुए. स्वामी बुद्धानंद बाबा और सुनीलानंद बाबा समेत अन्य संतों ने भी प्रवचन के माध्यम से मनुष्य के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के आयोजन में कांप पश्चिमी पंचायत के मुखिया अरेन्द्र यादव, पूर्वी पंचायत के मुखिया महेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष कुनाल यादव, पूर्व मुखिया अनमोल भगत, विजया कुमार उर्फ पप्पु यादव, मिथिलेश भगत, पूर्व पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, सुजीत कुमार, महानंदा भगत, नागेश्वर गुप्ता, सिंटू गुप्ता, ई राहुल कुमार, अंगद यादव, सुमंत कुमार समेत कांप पूर्वी, पश्चिमी पंचायत समेत आसपास के लोग पूरी सक्रियता से जुटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >