पुलिस बल पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार

चार बाइक भी जब्त की गयी

सिमरी बख्तियारपुर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पंचायत के भटपुरा गांव में गत 18 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक फरार बदमाश के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस बल पर हमला करने के मामले में बख्तियारपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस इससे पूर्व भी सात असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है और उस वक्त चार बाइक भी जब्त की गयी थी. गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सूचना मिली कि पुलिस पर हमला करने वाला दो अभियुक्त अपने घर तुर्की आया हुआ है. सूचना का सत्यापन करने के बाद थानाध्यक्ष ने छापेमारी करने का निर्देश दिया. जिसके बाद बख्तियारपुर पुलिस ने अभियुक्त के घर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के तिर्की गांव निवासी राजा कुमार और निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी सात असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की गयी थी. वहीं मंगलवार को पकड़े गये दो असामाजिक तत्वों को बुधवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >