ट्रक खड़ा करने को लेकर दबंगों ने ट्रांसपोर्टर को पीटा, जख्मी

ट्रक खड़ा करने को लेकर दबंगों ने ट्रांसपोर्टर को पीटा, जख्मी

ट्रक का शीशा तोड़कर किया चकनाचूर सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित जीरो माइल के पास ट्रक खड़ा करने को लेकर दबंगों द्वारा ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. जख्मी ट्रांसपोर्टर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पीड़ित भेड़धरी निवासी ट्रांसपोर्टर सुरजीत शर्मा बालू-गिट्टी की ढुलाई और बिक्री का काम करता है. पीड़ित ने बताया कि सोमवार को गिट्टी लदा उसका ट्रक जीरो माइल के पास सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान कुछ दबंग वहां पहुंचा और ट्रक को वहां से हटाने को लेकर विवाद करने लगा. देखते ही देखते दबंगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर चकनाचूर कर दिया. पीड़ित द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो दबंगों ने लाठी-डंडे तथा पिस्टल के बट से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मारपीट के दौरान आरोपियों ने ट्रक के परमिट व चालान जमा करने के लिए रखा करीब डेढ़ लाख रुपया नगद व गले से सोने का चेन भी छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. लोगों ने आनन-फानन में जख्मी ट्रांसपोर्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित पक्ष काफी सहमा हुआ है. फिलहाल इस मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >