ई रिक्शा पलटने से तीन बहनें घायल, एक की हालत गंभीर

ई रिक्शा पलटने से तीन बहनें घायल, एक की हालत गंभीर

रंगीनिया स्थित यामाहा शो रुम के पास एनएच 107 पर हुआ हादसा, सदर अस्पताल सहरसा रेफर सिमरी बख्तियारपुर .बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षाराज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच 107 पर रंगीनिया यामाहा शो रुम के समीप गुरुवार दोपहर बाद एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ई रिक्शा पर सवार तीन महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने एक महिला की हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के फकीरा चक निवासी कामदेन देवी, रामपरी देवी और फुलेश्वरी देवी के रूप में हुई है. तीनों जख्मी महिला आपस में सगी बहनें हैं. अस्पताल में इलाज के दौरान कामदेन देवी ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद वे अपनी दोनों बहनों के साथ घर से ई रिक्शा पर सवार होकर बख्तियापुर थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी. इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे तीनों घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >