आग से तीन घर हुआ खाक,मुआवजा की मांग

आग से तीन घर हुआ खाक,मुआवजा की मांग

महिषी. क्षेत्र के सिरवार वीरवार पंचायत के वार्ड नंबर 14 गोगर भरना मुसहरी टोला में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घर जलकर खाक हो गया. घर में रखा अनाज, वस्त्र, आभूषण सहित नगदी व अन्य पारिवारिक सामानों के जलने से भारी नुकसान हुआ है. लोग खुले आसमान के नीचे जीने पर विवश हैं. आग की तपिश में कई बकरी व खस्सी का भी प्राणांत हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अग्नि पीड़ितों ने महिषी थाना व अंचल कार्यालय में आवेदन दे स्थलीय जांच की मांग की है. मुखिया मोना देवी, पंसस गुंजन देवी, समाजसेवी नीतीश कुमार, रजनीश कुमार सिंह सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से तत्काल पॉलीथिन व मुआवजा भुगतान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >