अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख

अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख

सिमरी बख्तियारपुर . प्रखंड क्षेत्र के भटौनी पंचायत के भटौनी गांव में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से तीन लोगों का घर जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि बीती रात घरों में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी लोग जैसे तैसे आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. आग की लपटे देखते ही देखते इतनी तेज हो गयी की आग पर काबू पाने का हर कोशिश नाकाम हो गया. जिसके बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. इस आगलगी की घटना में कांग्रेस साह, दिलीप साह एवं मनोज साह के घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसमें हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >