भीड़ भाड़ वाले इलाको में सुबह के नौ बजे सुबह से रात आठ बजे तक बड़े वाहनों की रहेगी नो एंट्री

वैसे वाहनों को चिन्हित करते हुए नियम की अनदेखी करने वाले वाहनों को जब्त कर जुर्माना करते राशि की वसूली करेगी

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आए दिन जाम से हो रही समस्या को देखते शुक्रवार को नप प्रशासन ने नप वासियों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से चेताया. नप प्रशासन ने दुकानदारों एवं वाहन चालकों को निर्देश देते कहा कि नगर के एनएच सड़क मार्ग को छोड़कर भीड़ भाड़ वाले इलाको में सुबह के नौ बजे सुबह से रात आठ बजे तक बड़े वाहनों पर पूर्णत: नो एंट्री लगा दी गयी है. इस संबंध में जानकारी देते नप कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास में बताया कि नगर में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को रोजाना घंटो परेशान होना पड़ता था. जिसे देखते हुए शनिवार से नगर में बड़ी वाहनों पर सुबह के नौ बजे सुबह से लेकर रात के आठ तक नो एंट्री लगा दी गयी है. इसकी निगरानी के लिए कार्यालय कर्मी को लगाया गया है. इस दौरान वैसे वाहनों को चिन्हित करते हुए नियम की अनदेखी करने वाले वाहनों को जब्त कर जुर्माना करते राशि की वसूली करेगी. उन्होंने बताया कि नो एंट्री को लेकर जगह जगह बोर्ड भी लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >