चौड़ी दिखने लगी बंगाली बाजार से प्रशांत मोड तक की सड़क

चौड़ी दिखने लगी बंगाली बाजार से प्रशांत मोड तक की सड़क

ट्रैफिक डीएसपी व आरपीएफ ने हटाया अतिक्रमण,जल्द मुख्य सडकों से भी हटेगा अतिक्रमण सहरसा. ट्रैफिक डीएसपी एवं आरपीएफ ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई में बंगाली बाजार ढाला के पूरब प्रशांत मोड़ तक अतिक्रमण हटाया. बंगाली बाजार रेलवे ढाला से प्रशांत सिनेमा रोड तक सड़क की जमीन पर फल कारोबारी सहित अन्य लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था. सड़क से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क चौड़ी दिखने लगी है. ऐसे में रेलवे ढाला गिरने के बाद जाम लोगों को काफी सहूलियत होगी. ट्रैफिक डीएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले चरण में बंगाली बाजार रेलवे ढाला से प्रशांत सिनेमा रोड तक के सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है,. अगले कुछ दिनों में शहर का प्रमुख सड़क भी पांच फीट से आठ फीट तक अधिक चौड़ी हो जायेगी, जिससे जाम लगने की संभावना कम होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >