अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिरा हाइवा

अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिरा हाइवा

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियापुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बनमा इटहरी थाना अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर – सोनवर्षा राज एनएच 107 सड़क मार्ग के बोरबा गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक हाइवा अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे करीब बीस फिट गड्ढे में जा गिरी. जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. चालक बाल-बाल बच गया. घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाइवा तेज रफ्तार में सिमरी बख्तियारपुर की दिशा से आ रही थी और सोनवर्षा राज की ओर जा रही थी. इसी दौरान हाइवा जैसे ही बोरबा गांव के समीप पुल के पास पहुंची कि चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से खो गया और हाइवा सीधे पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >