नवहट्टा. सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, ओपीडी कक्ष सहित अस्पताल के सभी वार्डों का गहन अवलोकन किया. सिविल सर्जन ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचाररत मरीजों से सीधे संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा, आहार व साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में मरीजों एवं उनके परिजनों ने आहार व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया. सिविल सर्जन ने कर्मी से संबंधित रजिस्टर, उपस्थिति पंजी सहित अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया. दवा की उपलब्धता, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं अस्पताल प्रबंधन को सिविल सर्जन ने संतोषजनक बताया. इस दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल कर्मियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिया. साथ ही स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमित चंचल, प्रखंड लेखापाल बबलू कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक राहुल गुप्ता, प्रखंड मूल्यांकन सहायक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. स
आपातकालीन कक्ष से ओपीडी तक सिविल सर्जन ने किया गहन निरीक्षण

आपातकालीन कक्ष से ओपीडी तक सिविल सर्जन ने किया गहन निरीक्षण
Copied link
आपातकालीन कक्ष से ओपीडी तक सिविल सर्जन ने किया गहन निरीक्षण