कोसी में डूबने से किशोर की मौत

कोसी में डूबने से किशोर की मौत

महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के बघवा पंचायत के वार्ड नंबर नौ बघवा निवासी छेदी चौपाल के 16 वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार का कोसी में डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के घंटों प्रयास के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया. सूचना पर ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी ने सदलबल स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया. किशोर के असामयिक निधन से परिजनों व ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है. स्थानीय मुखिया रौशन चौधरी, सरपंच कमलेश यादव,पैक्स अध्यक्ष राम विनोद यादव, पूर्व मुखिया चिरंजीव चौधरी, समाजसेवी राजकुमार सिंह बम सहित अन्य ने मौत पर संवेदना व्यक्त करते अंचल प्रशासन से मुआवजा भुगतान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >