तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरायी, सीओ समेत पांच जख्मी

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरायी, सीओ समेत पांच जख्मी

पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा शादी में शरीक होने आये थे सिमरी चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, चल रहा सभी का इलाज सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 पर भौरा पुल के पास गुरुवार की अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा समेत कुल पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये. प्राथमिक जानकारी के अनुसार सीओ मोहन कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिमरी बख्तियारपुर आये थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वापस सहरसा होते अपने घर महरथा लौट रहे थे. इसी दौरान भौंरा पुल के पास चालक को झपकी आ गयी, जिससे यह हादसा हुआ. निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज हादसे में घायल सभी लोग सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताया जा रहे हैं. इनकी पहचान बरहरा कोठी के सीओ मोहन कुमार शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार, आलोक कुमार व बंटी कुमार के रूप में की गयी है. घटना के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीओ मोहन कुमार शर्मा सहित सभी जख्मियों को सहरसा रेफर कर दिया गया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी स्कॉर्पियो बताई जा रही है. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 11 बीयू 8935 है. इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच की जा रही है. थाना को अग्रतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >