देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सलखुआ . कोसी तटबंध के अंदर कनरिया थाना पुलिस ने रविवार को संध्या गश्ती के दौरान धनुपरा गांव से 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर धनुपरा वार्ड नंबर 07 का रहने वाला स्व. झकस सिंह का पुत्र गंगा सिंह है. मिली जानकारी के अनुसार गंगा सिंह कई दिनों से देसी शराब का कारोबार करता था. रविवार की देर शाम कनरिया पुलिस को किसी ने सूचना दी. जिसके बाद थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने दल बल के साथ तस्कर के घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान उसके घर से दस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया. मौके से तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जब्ती के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के सुपुर्द किया. जहां से दंडाधिकारी ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फोटो – सहरसा 28 – गिरफ्तार देसी शराब का तस्कर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >