5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मनोरी गांव निवासी ओमप्रकाश साह के घर छापेमारी की गयी. इस दौरान घर में छुपाकर रखा 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. बरामद शराब को जब्त कर ओमप्रकाश साह को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >