दो सगे भाइयों में उत्पन्न विवाद में दो महिला सहित सात जख्मी

दो सगे भाइयों में उत्पन्न विवाद में दो महिला सहित सात जख्मी

मोबारकपुर के पुरैनी का मामला सलखुआ . सलखुआ थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों व पिता पुत्र के बीच जमकर लाठी चली. एक तरफ अवधेश यादव पिता उपेंद्र यादव एवं उसके पुत्र संतोष यादव, निरंजन यादव, पत्नी द्रोपदी देवी तो दूसरे तरफ दिलीप यादव, भूपेंद्र यादव दोनों पिता उपेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, पिता स्व आशिकलाल यादव, दिलीप व भूपेंद्र यादव थे. विवाद मात्र गढ्ढे में मिटी डालने को लेकर शुरू हुआ. जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस मारपीट में दोनों पक्षों के बीच तथा पिता पुत्र के बीच भी जम कर लाठी चली. जिसमें दोनों पक्षों के दो महिला सहित सात जख्मी हो गये. जख्मी का सलखुआ अस्पताल में इलाज कराया गया. एक पक्ष के पिता-पुत्र अवधेश यादव व संतोष यादव के बुरी तरह जख्मी हो जाने से दोनों जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. वहीं शेष का इलाज सलखुआ में ही कराया गया. मारपीट के बाद दोनों पक्षों द्वारा थाना को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >