द्वितीय वास मार्ट कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, तन्मय 11 की टीम ने सात विकेट से जीता मैच

प्रतियोगिता में चार टीमों को शामिल किया गया है.

सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर में स्थित कोशी स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान में द्वितीय वास मार्ट कप अंडर 12 ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में वैभव कुमार ने कहा कि इन छोटे-छोटे खिलाड़ियों को जहां बीसीसीआई एवं अन्य कोई संस्था प्लेटफार्म नहीं दे पाती है. वहां कोशी स्पोर्ट्स अकादमी की यह बेहतरीन पहल खिलाड़ियों को अच्छे मुकाम तक पहुंचाने के लिए है. इस अवसर पर कोशी स्पोर्ट्स अकादमी सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि क्रिकेट के साथ अन्य सभी खिलाड़ियों के लिए भी छोटे-छोटे आयोजनों को कराकर खिलाड़ियों को मैच टेंपरामेंट विकसित करना मुख्य उद्देश्य है. इस प्रतियोगिता में चार टीमों को शामिल किया गया है. इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सात फरवरी को खेला जाएगा. सभी मैच निर्धारित 20-20 ओवरों का एवं उजले बॉल व रंगीन पोशाक के साथ खेला जा रहा है. पहले दिन के मुकाबले में टॉस ईशान 11 ने जीता एवं पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 15 ओवर के इस मैच में पांच विकेट के नुकसान पर ईशान 11ने 92 रन बनाए. जिसमें ईशान ने 29 रन एवं वेदांत ने 11 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जबकि दूसरा टीम तन्मय 11 के तरफ से आरव एवं हिमांशु ने दो-दो विकेट लिया. निर्धारित 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तन्मय 11 की टीम ने 10 ओवर में 93 रन बनाकर इस मैच को सात विकेट से जीत लिया. जिसमें सुधांशु ने नावाद 44 रन एवं शाश्वत में 21 रनों का योगदान दिया. ईशान 11 की तरफ से आयुष ने दो विकेट लिए. मैच में अंपायर की भूमिका में कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के जूनियर कोच कुणाल चौधरी एवं राहुल सिंह थे. जबकि स्कोरर की भूमिका पंकज ठाकुर ने निभाया. इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रांत मंत्री अमित ठाकुर, प्रांत कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, जिला योग संघ सचिव अमन सिंह, जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष रंजन, वाश मार्ट प्रोपराइटर विप्लव रंजन, जिला खो खो संघ सचिव सैयद समी अहमद, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला बैडमिंटन संघ संयुक्त सचिव दीपक, कुंवर टोला स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह, चंदन पुडु सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >