वैशाली और राज्यरानी समेत कई ट्रेनें होंगी 24 कोच की, सहरसा वाशिंग पिट का होगा विस्तार

सहरसा जंक्शन से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में जल्द ही 2 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे. रेलवे ने वाशिंग पिट के विस्तार का काम शुरू कर दिया है, जिसका लक्ष्य जून 2027 तक पूरा करना है. इस विस्तार से ट्रेनों में 24 कोच हो सकेंगे, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी.

सहरसा से नीरज कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Indian Railways Update: सहरसा से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में जल्द ही दो अतिरिक्त कोच जुड़ेंगे. इसके लिए रेलवे ने दूसरे वाशिंग पिट के 55 मीटर विस्तार की योजना पर काम शुरू कर दिया है. एजेंसी का चयन भी हो चुका है और परियोजना को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद 24 कोच वाली ट्रेनों की वाशिंग और परिचालन संभव हो सकेगा.

55 मीटर बढ़ेगा दूसरा वाशिंग पिट

रेलवे की योजना के अनुसार सहरसा जंक्शन के दूसरे वाशिंग पिट का दक्षिण दिशा में 55 मीटर विस्तार किया जाएगा. वर्तमान में यहां 22 कोच वाले रैक की ही वाशिंग हो पाती है. विस्तार के बाद 24 कोच वाली ट्रेनों का रखरखाव भी आसानी से किया जा सकेगा. इस कार्य की जिम्मेदारी एएस बिल्डर एजेंसी को सौंपी गई है.

जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वाशिंग पिट विस्तार परियोजना का लक्ष्य जून 2027 तक निर्धारित किया गया है. यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है. नया वाशिंग पिट तैयार हो चुका है और अब दूसरे चरण में उसका विस्तार किया जाएगा.

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे दो अतिरिक्त कोच

वाशिंग पिट के विस्तार के बाद 15510/15509 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस, 15279/15280 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस, 22913/22914 सहरसा-बांद्रा हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 19483/19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 22 की जगह 24 कोच लगाए जाएंगे. इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और प्रतीक्षा सूची का दबाव भी कम होगा.

कई प्रमुख ट्रेनों की होती है सहरसा में वाशिंग

Indian Railways Update: सहरसा जंक्शन पर राज्यरानी एक्सप्रेस, जनहित एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, बांद्रा हमसफर, जनसाधारण एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की नियमित वाशिंग और रखरखाव किया जाता है. वाशिंग पिट विस्तार के बाद इन सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा.

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि कोचों की संख्या बढ़ने से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सकेगी. पटना, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और आनंद विहार जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >