3 महीने से बकाया मजदूरी: PDS गोदाम के मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

सासाराम के PDS गोदाम के मजदूरों ने तीन महीने से मजदूरी न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. मजदूरों ने करीब 3 लाख रुपये से अधिक बकाया होने का आरोप लगाया है.

PDS Workers Strike: सहरसा सोनवर्षा राज स्थित पीडीएस गोदाम के मजदूरों ने तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने के विरोध में गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. मजदूरों का कहना है कि लगातार काम कराने के बावजूद उन्हें मेहनताना नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है.

तीन लाख रुपये से अधिक बकाया होने का आरोप

हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने आरोप लगाया कि पूर्व डीएसडी संवेदक अरविंद कुमार के पास उनकी करीब तीन लाख रुपये की मजदूरी बकाया है. वहीं संवेदक हरिशंकर चौधरी के यहां भी करीब 95 हजार रुपये की तीन माह की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है.

भुगतान होने तक काम पर नहीं लौटने का ऐलान

मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी पूरी बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे. उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

PDS Workers Strike: हड़ताली मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गयी हैं.

काफी संख्या में मजदूर रहे शामिल

हड़ताल में रामबिलास साह, चुन्नू साह, सुमन कुमार, राजो साह, सजन कुमार, रंजन कुमार, सुबोध साह, भूषण मंडल, धीरेंद्र मंडल, जासो यादव, सुभाष राय, बिजो साह सहित अन्य मजदूर शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >