राजकीय गर्ल्स हाईस्कूल व रमेश झा महिला काॅलेज के जर्जर भवन की मरम्मत शीघ्रः डॉ अजय सिंह

महिला काॅलेज के जर्जर भवन की मरम्मत शीघ्रः डॉ अजय सिंह

जिला संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए विधान पार्षद सहरसा . जिलाधिकारी वेश्म में शनिवार को जिला संचालन समिति की बैठक में राजकीय गर्ल्स हाईस्कूल व रमेश झा महिला काॅलेज के जर्जर भवन की शीघ्र मरम्मत का निर्णय लिया गया. इस बैठक में विधान परिषद सदस्य डाॅ अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी दीपेश कुमार, अपर समाहर्ता निशांत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र, रमेश झा महिला काॅलेज की प्राचार्य प्रो.डॉ उषा सिन्हा सहित भवन निर्माण के अधिकारियों ने भाग लिया. विधान पार्षद डाॅ सिंह ने विधान परिषद सत्र में रमेश झा महिला काॅलेज में वर्गकक्ष की कमी व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के जर्जर भवन का मामला उठाया था. विधान पार्षद ने बताया कि सरकार की तरफ से अल्पसूचित प्रश्न का जबाव देते सदन में शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग के पत्रांक द्वारा जिला संचालन समिति गठित की गयी है. जिला संचालन समिति द्वारा महिला काॅलेज एवं गर्ल्स हाईस्कूल के भवन निर्माण एवं मरम्मत की समीक्षा की जायेगी. सरकार के विधान परिषद में दिये गये वक्तव्य के आलोक में दोनों शिक्षण संस्थान के भवन निर्माण व मरम्मत की समीक्षा जिला प्रशासन द्वारा की गयी. भवन निर्माण के अभियंता ने निरीक्षण के बाद महिला काॅलेज के पुराने भवन के जर्जर होने की जानकारी साझा करते उसे अनुपयोगी बताया. पुराने भवन को तोड़कर नये वर्गकक्ष के निर्माण का निर्णय लिया गया. राजकीय गर्ल्स हाईस्कूल के चाहरदीवारी, मिट्टी भराई एवं रुफ ट्रीटमेंट पर सहमति बनी. विधान पार्षद ने कहा कि सरकार के स्तर पर सहमति बन चुकी है एवं जिला संचालन समिति से डीपीआर भेजे जाने के बाद योजना को स्वीकृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >