चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने जांच कर दी है तेज

चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने जांच कर दी है तेज

वीडियो के आधार पर पहचान की प्रक्रिया जारी सिमरी बख्तियारपुर. थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. नप क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा स्थान गली निवासी किराना व्यवसायी विनोद कुमार भगत के घर से करीब तीन लाख रुपये नगद की चोरी मामले में अब पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुट गयी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज में चोरी के बाद संदिग्ध व्यक्ति को फरार होते देखा गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर पहचान की प्रक्रिया जारी है और संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रेस किया जा रहा है. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच-पड़ताल की. आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों के आने-जाने के रूट की जानकारी मिल सके. गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व माखन टोला निवासी उमाशंकर साह के सुनसान घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी. उस मामले की जांच अभी जारी ही थी कि चोरों ने फिर दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >