जिले में गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाने की दी स्वीकृति

जिले में गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाने की दी स्वीकृति

उत्सव समिति के सदस्यों ने जगतगुरु स्वामी आगमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद सहरसा . कोसी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध श्मशानी काली सिद्धपीठ नगरह में गुरुवार को उत्सव समिति के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर जगतगुरु स्वामी आगमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान गुरुदेव ने स्नेहपूर्वक जिले में गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाने की स्वीकृति प्रदान की. नगरह का यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र में आस्था व साधना का प्रमुख केंद्र माना जाता है. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां मां काली की जागृत मूर्ति स्वयं अंकुरित होकर प्रकट हुई थी. कोसी के किनारे बसे इस सिद्धपीठ का वातावरण साधकों एवं भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार रात के गहरे सन्नाटे में मंदिर परिसर में कभी-कभी घंटे, शंख, डमरु की ध्वनि की गूंज सुनाई देती है. जिसे भक्त मां की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक मानते हैं. यहां मां काली की पूजा सामान्य परंपरा से नहीं बल्कि प्राचीन तांत्रिक विधियों के अनुसार की जाती है. जिसके कारण यह स्थल साधकों के बीच विशेष महत्व रखता है. नगरह पहुंचने पर उत्सव समिति के सदस्यों ने सर्वप्रथम मां काली मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद सभी सदस्य गुरुदेव भगवान की पूज्य माता से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल गुरुदेव के समक्ष पहुंचा तो गुरुदेव ने स्नेह एवं कृपा से अभिभूत करते बिना किसी औपचारिक निवेदन के ही सहरसा में गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी. गुरुदेव की इस कृपा से उत्साहित समिति के सदस्यों ने उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की. समिति के सदस्यों ने कहा कि जिले वासियों के लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि प्रभु के अवतरण दिवस की घोषणा से पूर्व ही गुरुदेव से मिलने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला. गुरुदेव के आशीर्वाद से जिले में गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रुप से मनाया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार राणा, रामकुमार सिंह, सेम्पू सिंह, गुड्डू तिवारी, पंडित मनमोहन झा, ज्योति कुमार सिंह, गुंजेश कुमार सिंह, अमर किशोर पोद्दार, कामिनी सिंह, अजीत कुमार प्रियतम, अनु सिंह, चुन्ना सिंह, सुभाष सिंह, पंकज झा, भानू प्रताप, विकास कुमार पिंकू, गोविंद माधव, टिप्पू सिंह एवं शौर्य तिवारी सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >