घर में सोये थे लोग, चोरों ने कर ली लाखों की चोरी

घर में सोये थे लोग, चोरों ने कर ली लाखों की चोरी

5 लाख नगदी सहित सोने चांदी के बहुमूल्य जेवरात की चोरी कहरा. सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र में धगजरी भरौली गांव में शनिवार देर रात एक घर के दो रूम में लगे ताले को तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध मे पीड़ित रवि सिंह ने स्थानीय सोनबरसा कचहरी थाना मे आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में रवि सिंह ने कहा है कि शनिवार रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर अपने अपने रुम में सोने चले गये. देर रात सभी सदस्यों के सुप्तावस्था में अज्ञात चोरों ने दो बंद रुम में रखे आलमारी और ट्रंक को तोड़ कर उसमें रखा 5 लाख नगदी, सोने चांदी के बहुमूल्य लाखों के जेवरात सहित महत्वपूर्ण कागजातों की भी चोरी कर ली. इस संबंध में सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी अंजली भारती ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी ले कार्रवाई में जुट गयी है. जल्द अज्ञात चोरों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >