04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान, सफर से करने लगे परहेज

Saharsa News:नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन की लगातार लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं. घंटों देरी से परिचालन के कारण लोग अब वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने लगे हैं.

सिमरी

बख्तियारपुर

. नई दिल्ली से सुपौल के बीच चलने वाली 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन की लगातार लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है. निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है. लगातार विलंब के चलते कई यात्री अब इस ट्रेन से यात्रा करने से भी परहेज करने लगे हैं.

कई दिनों से घंटों देरी से पहुंच रही ट्रेन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन सहरसा स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से दो घंटे 19 मिनट विलंब से पहुंची. वहीं बुधवार को यह ट्रेन दो घंटे 24 मिनट की देरी से सहरसा पहुंची थी. इससे पहले मंगलवार को भी ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से पहुंची थी. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन अक्सर मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर लंबे समय तक खड़ी रहती है. लगातार हो रही देरी के कारण उनकी आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

छात्र, नौकरीपेशा और मरीजों को हो रही सबसे अधिक परेशानी

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन होने के बावजूद इसकी समयपालन व्यवस्था संतोषजनक नहीं है. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों तथा मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई यात्रियों का कहना है कि समय पर गंतव्य तक पहुंचने की कोई निश्चितता नहीं होने के कारण वे अब अन्य ट्रेनों या वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेने लगे ह

समयपालन सुनिश्चित करने की उठी मांग

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेन के परिचालन में सुधार कर समयपालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके. लगातार हो रही लेटलतीफी ने इस ट्रेन की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >