न्यू कॉलोनी पोखर के सौंदर्यीकरण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा, बोटिंग, आकर्षक रोशनी और बैठने की मिलेगी सुविधा

Lake Beautification : न्यू कॉलोनी पोखर का 90% सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो चुका है. बोटिंग, आकर्षक लाइटिंग और बैठने की सुविधाओं के साथ यह जल्द ही शहरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा.

Lake Beautification : नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने न्यू कॉलोनी पोखर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि जल्द ही यह परियोजना आम लोगों के लिए समर्पित की जा सके.

बोटिंग से लेकर आकर्षक रोशनी तक होंगी आधुनिक सुविधाएं

नगर निगम की योजना के तहत पोखर परिसर में चारों ओर बैठने के लिए चेयर, बोटिंग की सुविधा, आकर्षक सजावटी लाइटिंग, हरित पौधारोपण, डस्टबिन तथा अन्य जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी. इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद यह स्थल शहरवासियों के लिए घूमने, मनोरंजन, सुबह-शाम की सैर और पारिवारिक समय बिताने का प्रमुख केंद्र बनेगा.

शहर को मिलेगा नया पर्यटन स्थल

नगर निगम का मानना है कि सौंदर्यीकरण पूरा होने के बाद न्यू कॉलोनी पोखर न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नई पहचान देगा. इससे लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा.

शहर के विकास कार्यों पर निगम का फोकस

निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक अभिसार कश्यप, कनीय अभियंता अजय कुमार रमन, टैक्स कलेक्टर रंजन कुमार रजक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं और लोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >