जिले व्यापार संघ का संगीतमय होली मिलन समारोह एक को

जिले व्यापार संघ का संगीतमय होली मिलन समारोह एक को

सहरसा . जिला व्यापार संघ द्वारा डीबी रोड स्थित रेनबो रिसोर्ट में एक मार्च को संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस होली मिलन समारोह में शहर के व्यवसायी बंधुओं के साथ समाजिक, राजनैतिक दलों के लोगों के साथ मीडिया बंधु शामिल होंगे. होली मिलन समारोह का उद्घाटन स्थानीय जन प्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारी करेंगे. इस होली मिलन समारोह की सफलता को लेकर बीती रात्रि मीर टोला स्थित होटल रॉयल बैंक्वेट हॉल में बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में व्यापार संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, सचिव विकास गुप्ता, नगर निगम उपमेयर गुड्डू हयात, वैश्य समाज जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह, नरेश जयसवाल, ओमप्रकाश चौधरी, गोपाल चौधरी, अरुण स्वर्णकार, भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, प्रत्यय झा, वार्ड पार्षद गुलुनियाज टिंकू सहित अन्य शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >