घरेलू कलह में हुई मारपीट व हाथापाई में मां व बेटा हुए घायल

घरेलू कलह में हुई मारपीट व हाथापाई में मां व बेटा हुए घायल

घटना के संबंध में मां व बेटा ने थाना में दर्ज करायी अलग-अलग रिपोर्ट कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के डोमसरणी गांव में घरेलू कलह को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष से मां, तो दूसरे पक्ष से बेटा घायल हुआ है. मारपीट की घटना में डोमसरणी गांव निवासी स्व रमेश मिश्र की पत्नी गीता देवी एवं पुत्र अनिल मिश्र घायल हुए हैं. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. जख्मी गीता देवी ने बताया कि वह अपने घर में छठ पूजा से संबंधित बर्तन को समेट रही थी. तभी बहू की सूचना पर बड़ा पुत्र अनिल मिश्र नशे की हालत में घर पहुंचा और सभी बर्तनों को बिखेर दिया. फ्रीज को पटक कर तोड़ दिया. विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >