विद्यालय के प्रायोगिक कक्ष से लाखों की चोरी

विद्यालय के प्रायोगिक कक्ष से लाखों की चोरी

बनमा ईटहरी. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटहरी के प्रायोगिक कक्ष से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. घटना रविवार की बतायी जा रही है. जब विद्यालय बंद था. इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने प्रयोगिक कक्ष का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर ली. जिसमें 30 से अत्यधिक समान शामिल है. सोमवार को विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया. मामले को लेकर प्रधानाध्यापक भरत कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने भी घटना पर चिंता जताते हुए विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >