तीन दिवसीय बिहार राज्य कोसी प्रमंडल स्तरीय भगैत महासम्मेलन 24 से

कोसी प्रमंडल स्तरीय भगैत महासम्मेलन 24 से

सोनवर्षाराज. प्रखंड के पड़रिया पंचायत के मैना गांव में तीन दिवसीय बिहार राज्य कोसी प्रमंडल स्तरीय भगैत महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. मैना गांव के जनार्दन भगता ने बताया कि समारोह में 419 मंडली को निमंत्रण दिया गया है. वहीं मंगलवार को 121 कलश के साथ लेकर सुरसर नदी मैना पुल के निकट से कन्याकुमारी ने भगैत महासम्मेलन की शुरूआत की जायेगी. वहीं एक से एक मंडली के द्वारा भगैत का कार्यक्रम किया जायेगा. वहीं भक्ति समर्पित जीवनदानी सत्यनारायण पंजियार के सानिध्य में भगैत महासम्मेलन किया जायेगा. जिसको लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू की गयी है. मुख्य अतिथि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विधायक गौतम कृष्ण ईसका उद्घाटन भोजपुरी फिल्म निर्देशक बिट्टू यादव पंचायत समिति संघ के जिलाध्यक्ष आजाद कुमार चेयरमैन मनीष कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि शेखर पासवान, रुतन पहलवान, उपप्रमुख प्रतिनिधि चंदन यादव व अन्य मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >