बलुआहा की अपहृत लड़की अहमदाबाद से बरामद

बलुआहा की अपहृत लड़की अहमदाबाद से बरामद

महिषी. क्षेत्र के बलुआहा निवासी विष्णुदेव लहेरी की 20 वर्षीया अपहृत पुत्री माधुरी कुमारी को गुजरात के अहमदाबाद से बरामद करने में स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है. लड़की के पिता ने महिषी थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार के निर्देश पर एसआई सुस्मिता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने माधुरी को अहमदाबाद से बरामद कर वापस लायी. सुस्मिता ने बताया कि लड़की को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने ले जाया जा रहा है व कोर्ट के निर्देश के आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. पांच फरार कोर्ट वारंटी गिरफ्तार पतरघट. स्थानीय थाना पुलिस ने गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित पिपरा बस्ती से गुरूवार की रात पांच फरार कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया कि फरार कोर्ट वारंटी गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित पिपरा बस्ती स्थित वार्ड एक के निवासी अभिनंदन यादव, अबटेन यादव उर्फ अबरेंद्र यादव, मुकलेश यादव, राजनंदन यादव एवं अंकल यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >