इलाज के दौरान घायल आजाद की मौत, गिरफ्तारी नहीं होने से स्वजनों में आक्रोश

इलाज के दौरान घायल आजाद की मौत,

सितंबर माह में चुनावी रंजिश में हुआ था हमला नामजद आरोपित अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर सिमरी बख्तियारपुर . बलवाहाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीते वर्ष सितंबर माह में पैक्स चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल गोपालपुर निवासी आजाद कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद से लंबे समय तक उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया. मामले में घायल आजाद कुमार यादव ने खुद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि पैक्स चुनाव में हार के बाद उपजे विवाद में उन पर जानलेवा हमला किया गया था. घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद भी महीनों तक इलाज चलता रहा. स्वजनों का आरोप है कि नामजद आरोपितों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से न्याय की आस टूटती जा रही है. बताया कि घायल ने जीवनकाल में ही गांव के संजय यादव, विजय कुमार, सिंटू यादव, मोहन यादव, मिथलेश यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. स्वजनों ने थाना से लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगायी, बावजूद इसके स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से परिवार में नाराजगी है. इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >