हत्याकांड, बलात्कार व मारपीट की घटनाओं में निष्पक्ष जांच कर मेडिकल रिपोर्ट सौंपे

हत्याकांड, बलात्कार व मारपीट की घटनाओं में निष्पक्ष जांच कर मेडिकल रिपोर्ट सौंपे

एससी-एसटी अत्याचार निवारण के तहत जिला स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति की हुई बैठक सहरसा . जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता अनुश्रवण समिति की चतुर्थ बैठक आहूत की गयी. बैठक में सांसद, विधायक, सदस्य, पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 व नियम 1995 समय-समय पर यथा संशोधित के तहत दर्ज मामलों में न्यायालय के समक्ष हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में पीड़ितों का पक्ष सही ढंग से उपस्थापित कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए विशेष लोक अभियोजक को निर्देश दिया गया व आरोप गठन, सजा की संख्या माह नवंबर में शून्य पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की व विशेष लोक अभियोजक से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि हत्याकांड, बलात्कार एवं मारपीट की घटनाओं में निष्पक्ष जांच कर मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध करायें. पिछले 24 सितंबर की बैठक के बाद आलोच्य अवधि में कुल 77 पीड़ितों को मुआवजा राशि कुल 39 लाख 96 हजार 520 रुपये का भुगतान किया गया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दर्ज मामलों में त्वरित कार्रवाई कर मुआवजा भुगतान एवं अन्य लाभ देने की कार्रवाई करें. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समाप्त की गयी. फोटो – सहरसा 25 – बैठक करते डीएम व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >