बरियाही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सहित एक सहायक कर्मी पर छेड़खानी का लगाया आरोप

जिसे सुलझाने वे गये तो उनसे भी झड़प करने लगा.

कहरा बनगांव थाना क्षेत्र स्थित बरियाही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सहित सहायक कर्मी पर क्षेत्र के एक पीड़ित ने स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन ऑपरेशन के दौरान बेहोशी की हालत में एक महिला मरीज के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते बनगांव थाना में शिकायत की है. वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा भी शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध गलत केस में फसाने की धमकी देते 50 हजार रूपये की मांग करने की बनगांव थाना में शिकायत की है. जानकारी अनुसार क्षेत्र की एक महिला पिछले 31 दिसंबर को बरियाही स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने पहुंची थी. स्वास्थ्य केंद्र में उसका ऑपरेशन कर बेड पर ले जाया गया. जहां पीड़ित महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ एके गुप्ता एवं एक अन्य सहायक स्वास्थ्य कर्मी अरुण कुमार पर छेड़खानी का विरोध करने पर विवाद हो गया. इसके बाद पीड़िता के पिता ने बनगांव थाना में आवेदन देकर बरियाही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ एके गुप्ता एवं सहायक स्वास्थ्य कर्मी अरुण कुमार को गलत नीयत से छेड़खानी का आरोप लगाते शिकायत की. वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ एके गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सहायक स्वास्थ्य कर्मी द्वारा मरीज को उसके बेड तक पहुंचाने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गयी. जिसे सुलझाने वे गये तो उनसे भी झड़प करने लगा. बाद में मरीज के परिजन 50 हजार की मांग करने लगे. नहीं तो गलत केस में फंसा देने का धमकी देने लगे. जिसकी शिकायत बनगांव थाना में भी की गयी है. इस संबंध में बनगांव थाना प्रभारी हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों तरफ से की गयी शिकायत के आलोक में विधिसम्मत प्रक्रिया की जा रही है. ………………………………………………………………………………………………. गुमशुदा बच्चा को परिजनों को किया सुपुर्द महिषी क्षेत्र के बलुआहा बाजार में गुमशुदा सहरसा वार्ड नंबर 33 निवासी कुलदीप शर्मा के पांच वर्षीय पुत्र शिवा को महिषी थाना पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया. मिली जानकारी अनुसार बच्चा अपनी माता के संग अपने ननिहाल सिसौना जा रहा था. बलुआहा बाजार में बच्चा अपनी माता से बिछड़ गया. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान स्थल पर पहुंच बच्चा से नाम पता पूछ परिजनों को बुलाया व सुपुर्द किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >