आग लगने से घर सहित सामान जलकर राख

आग लगने से घर सहित सामान जलकर राख

विपक्षी द्वारा घर में आग लगाने का लगाया आरोप सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र के कोपरिया गांव वार्ड नंबर 14 में शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना में नगदी सहित लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान है. जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात में अचानक घर में आग लग गयी. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने पूरे घर को जला दिया. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग की चपेट में आने से अन्य घरों को बचाया गया. आग लगने से घर में रखा पलंग, बक्सा, कपड़ा, अनाज, नगदी सहित अन्य समान पूरी तरह जलकर राख हो गया. वहीं अग्नि पीड़ित सुनीता देवी पति वीरेन यादव ने गांव के ही राजो यादव, प्रकाश यादव सहित सात व्यक्ति को नामजद करते आरोप लगाया है कि मैं घटना की रात कल पर निकास के लिए गयी थी. देखा कि सभी नामजद मेरे घर में आग लगा रहा है .मेरे द्वारा हल्ला किए जाने पर भी सभी घर में आग लगा कर भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >