नदी के किनारे मिला सिर कटा युवक का शव

नदी के किनारे मिला सिर कटा युवक का शव

शव का सिर भी नदी किनारे ही आधे किलोमीटर की दूरी पर मिला हत्या कर सिर व धड़ को छुपाने का किया था प्रयास मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, अब तक नहीं हुई है शव की पहचान सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के मैना-अरसी मुख्य मार्ग स्थित सुरसर नदी किनारे गुरुवार को एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना के बाद पहुंची सोनवर्षा पुलिस ने आवश्यक छानबीन प्रारंभ की. इसी दौरान उस जगह से आधे किलोमीटर की दूरी पर एक बोरे में खून लगा देख बच्चों ने शोर मचाया. जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर बोरा को खोला गया तो शव का सिर पाया गया. मिली जानकारी के अनुसार देहद पंचायत क्षेत्र के पदमपुर मौजा के सुरसर नदी के पूर्वी भाग किनारे एक अज्ञात युवक का सिरकटा शव बच्चों ने देखा. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान शव का सिर भी नदी किनारे ही आधे किलोमीटर दूर मिल गया. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के उद्देश्य से सिर काटकर उसे ठिकाने लगाया गया हो. मृतक की कनपटी के पास गहरे जख्म का भी निशान है. पुलिस ने घटनास्थल से दूर मक्का के खेत से एक काले रंग का बैग भी बरामद किया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी व काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार घटनास्थल को बेरिकेडिंग कर छानबीन में जुट गयी है. इसके अतिरिक्त डाॅग स्कावड व एफएसएल की टीम भी जांच पड़ताल कर रही है. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बैग से कुछ बरामद नहीं हुआ है. सभी तरीके से शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है. फोटो – सहरसा 02 – बरामद सिर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >