चोरों के निशाने पर किराना दुकान, एक ही दुकान को चौथी बार बनाया निशाना

जिसके बाद वह प्रतिदिन के भांति शुक्रवार सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि उसके दुकान का चदरा हटा हुआ है

नगद सहित अन्य समान की हुई चोरी सिमरी बख्तियारपुर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 गुदरी हाट स्थित एक किराना दुकान को एक बार फिर से अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने गुरुवार देर रात दुकान में घुसकर दुकान से नगदी सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को शुक्रवार सुबह उस वक्त हुई जब वह दुकान खोलने आए. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी गली निवासी शंकर भगत के पुत्र रघुनंदन भगत ने बताया कि वह गुरुवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए. जिसके बाद वह प्रतिदिन के भांति शुक्रवार सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि उसके दुकान का चदरा हटा हुआ है. जिसके बाद उसे चोरी होने की आशंका हुई. जब वह अपनी दुकान को पूरी तरह खोला तो देखा कि दुकान का सामान यत्र तत्र बिखड़ा हुआ था. जिसके बाद उसने अपनी दुकान की जांच की तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा करीब दस हजार रुपया नगद, आठ पीस चांदी का सिक्का सहित किराना समान की चोरी कर ली गयी है. बताते चले कि उक्त दुकान में चौथी बार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >